Events and Activities Details
Event image

Audit Conference


Posted on 18/09/2026

दिनांक 17-09-2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14, गुरुग्राम में प्राचार्या डॉक्टर इंदू राव जी की अध्यक्षता में ऑडिट संबंधित विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन आरंभ हुआ। सर्वप्रथम डाॅ अनुपमा यादव ( DHEO) , प्राचार्या डाॅक्टर इंदू राव, श्री अनिल शर्मा( Chief Account Officer) उच्चत्तर शिक्षा विभाग पंचकुला, श्री कुलदीप सिंह (Account Officer) डाॅ सुनीता ढाका ने अपने करकमलों से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री अनिल शर्मा चीफ़ अकाउंट ऑफ़िसर, उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला ने ट्रेनिंग के प्रारंभ में कहा कि प्राचार्या महोदया ने ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर ट्रेनिंग करवाने का सराहनीय कार्य किया है। हर एक अधिकारी और कर्मचारी को अपने कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर आजकल अधिकांशत: लोग चैट से जानकारी लेते हैं । ये जानकारी सच हो ये ज़रुरी नहीं है। अनेक उदाहरण देकर उन्होंने इस बात को सिद्ध भी किया। उन्होंने अहम् बात कही कि हरियाणा सर्विस रुलस की जानकारी सभी प्राचार्य, प्राध्यापक वर्ग, बर्सर व कार्यालय से जुड़े कर्मचारी व अन्य नौकरी में कार्यरत हर एक को होनी चाहिए । जानकारी होने पर कार्य सुचारु रुप से समय पर संपन्न हो जाते हैं। जानकारी के अभाव में कार्य में गलतियां कार्य समय पर न होने जैसी बातें सामने आती हैं। उन्होंने सर्विस से जुड़े जनरल रुल, कार्य, अधिकार, कर्तव्य, वेतन, ए सी पी , प्रमोशन, सैक्सुवल हरासमैंट, सज़ा के प्रावघान आदि के बारे में विस्तार से समझाया। संविधान के दायरे में रहने से हमारी सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। इस ट्रेनिंग में गुरुग्राम ज़िला के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, बर्सर, इच्छुक प्राध्यापक व कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया। प्राचार्या महोदय ने प्रथम दिवस के सफ़ल कार्यक्रम पर प्रसन्नता प्रकट की उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ट्रेनिंग कार्यक्रम हम सबको बहुत कुछ सिखाते हैं। भविष्य में भी ऐसे सार्थक और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।