| Events and Activities Details |
District level Drug Awareness Programme
Posted on 06/04/2026
राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14, गुरुग्राम
जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालय नशा मुक्ति जागृति अभियान
उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशों (Letter No. KWDHE 010001/2/2021 Co. (1) Dated: 27.03.2026) के अनुपालन में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में जिला स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता से संबंधित NCORD गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा समाज में नशा मुक्ति का सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था।
यह कार्यक्रम डीएचईओ-कम-प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र मलिक, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक श्री सुमित दहिया, श्रीमती प्राची, श्रीमती मानसी अरोड़ा तथा श्रीमती ज्योति एवं समस्त आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 7 महाविद्यालयों ने भाग लिया तथा कुल 30 प्रतिभागी छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। प्रतिभागी महाविद्यालय निम्नलिखित रहे—
1. द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम
2. राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52, गुरुग्राम
3. रिठोज राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम
4. सिद्धरावली राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम
5. राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम
6. NBGSM, सोहना (Government Aided)
7. राव लाल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन (Government Aided)
कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:
1. पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
2. वाद-विवाद/घोषणापत्र प्रतियोगिता
3. पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता
पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का विषय “Drug Awareness / Say No to Drugs” रखा गया। प्रतिभागियों ने हस्तनिर्मित पोस्टरों एवं मौलिक नारों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता तथा प्रस्तुति शैली सराहनीय रही।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “Cool or Catastrophic? The truth behind recreational drugs use”/ “रोमांचक या विनाशकारी? मनोरंजक उद्देश्यों के लिए नशीली दवाओं के सेवन के पीछे की सच्चाई” रखा गया। प्रतिभागियों ने हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम में नशीले पदार्थों के सामाजिक, मानसिक तथा शारीरिक दुष्प्रभावों पर तार्किक एवं प्रभावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास एवं स्पष्ट अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति जागरूकता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर दृश्य सामग्री एवं तथ्यात्मक आंकड़ों के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। प्रस्तुतियों में नशीले पदार्थों के कारण, दुष्परिणाम तथा रोकथाम के उपायों पर विशेष बल दिया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, प्रस्तुति कौशल एवं समग्र प्रभाव के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता परिणाम
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता
1. प्रथम: जागृति, B.Sc. Physical Science 2nd Semester, Roll No. 1252830148 – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम
2. द्वितीय: अंजलि, B.Sc. Physical Science 4th Semester – सिद्धरावली राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम
3. तृतीया: भारती ठाकरान, B.A. Pass Course 4th Semester – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52, गुरुग्राम
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
1. प्रथम: छवि, B.Sc. Physical Science 4th Semester, 1242830109 – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम
2. द्वितीय: सुप्रिया वर्मा, B.Sc. Physical Science 4th Semester, 1244004021 – सिद्धरावली राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम
3. तृतीया: अनिशा, B.A. Pass Course 4th Semester, 1240071001 – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52, गुरुग्राम
वाद-विवाद प्रतियोगिता
1. प्रथम: निष्ठा, B.A. English Honors 4th Semester, 124055042 – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम
2. द्वितीय: पिंकी, B.A Pass 4th Semester, 1240071024 – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52, गुरुग्राम
3. तृतीया: जतिन, B.Sc. Non-Medical 6th Semester, 231320330012 – NBGSM, सोहना (Government Aided)
पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता
1. प्रथम: पारुल मिश्रा, B.Sc. Physical Science, 251026149118 – राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम
2. द्वितीय: महक, B.Sc. Physical Science, 241250020023 – सिद्धरावली राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम
3. तृतीया: जतिन, B.Sc. Non-Medical, 231320330012 – NBGSM, सोहना (Government Aided)
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
अंत में, कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह आयोजन नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।
|
|